फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नागपंचमी महापर्व 17 को मनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नाग पंचमी महापर्व इस बार 17 अगस्त को मनाया जाएगा। शिमला समेत प्रदेशभर के शिवालयों में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे शुरू होगी और 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दौरान पूजा का शुभ समय सुबह 5:51 बजे से 8:29 बजे तक रहेगा। नाग पंचमी के दिन श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जाती है। पूजा में हल्दी, रोली, अक्षत, पुष्प और दूध आदि अर्पित करने की परंपरा है। कई श्रद्धालु इस अवसर पर रुद्राभिषेक भी करवाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, कंबल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालिया, तक्षक और पिंगल समेत 12 प्रमुख नागों का स्मरण और पूजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें