फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्यपाल ने किया मातृवंदना का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर में सोमवार को मातृ वंदना संस्थान शिमला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मातृ वंदना पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र तभी शाश्वत बनता है, जब नागरिक अपनी संस्कृति को अपनाते हैं और यही राष्ट्र का स्वाभिमान है। कहा कि पत्र-पत्रिकाओं का महत्व न केवल सूचनाप्रद लेखों के माध्यम से पाठकों का ज्ञानवर्धन करना है, बल्कि समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से भावी पीढ़ी को अवगत करवाकर उनमें राष्ट्रीयता की भावना को प्रबल करना है। उन्होंने बताया कि पत्रिका का यह विशेषांक पंच परिवर्तन से राष्ट्रीय पुनरुत्थान को समर्पित है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विरेंद्र सिपहिया ने संगठनात्मक रूपरेखा और देशभक्ति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस मौके पर मातृवंदना के संपादक डॉ. दयानंद शर्मा, संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार सूद, सांसद प्रो. सिकंदर कुमार, सुरेश कश्यप, विधायक बलवीर वर्मा, समाजसेवी राजकुमार वर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें