फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन से किया नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

Mon, 20 May 2024 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। इसके तहत शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 40 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।  इस अवसर पर राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पंथाघाटी की सराहना करते हुए कहा कि वह नशामुक्ति के लिए लोगों के बीच जाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रदेश में नशामुक्ति का अभियान चला रहे हैं और हमारा पूरा शासन तंत्र इस अभियान के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नशा न ही व्यक्ति विशेष और न ही परिवार व समाज के लिए हितकर है। उन्होंने सिंथेटिग ड्रग के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा नशामुक्ति को लेकर तैयार किए गए वीडियो को स्कूल व कॉलेजों में दिखाए जाने चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने विशेष रूप से तैयार किया गया वाहन जिसमें नशामुक्ति को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाई है, का अवलोकन भी किया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें