फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईएसबीटी से सरकार चलाएगी प्रीपेड टैक्सी, किमी के हिसाब से होगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे विभाग करेगा संचालन, आईएसबीटी प्रबंधन को पत्र लिखकर प्रीपेड बूथ और गाड़ियों के लिए मांगी जगह
विज्ञापन

एचआरटीसी से किराया तय करने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में आने वाले दिनों में दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर सरकार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। पुलिस विभाग आईएसबीटी से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रीपेड टैक्सी सेवा का संचालन करेगा।
ट्रैफिक टूरिस्ट एंड पुलिस विभाग ने आईएसबीटी प्रबंधन को प्रीपेड बूथ और गाड़ियों के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। सरकार की ओर से संचालित होने वाली प्रीपेड टैक्सी सेवा में प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा। पुलिस विभाग के मुताबिक शहर में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और यात्रियों को निजी टैक्सी ऑपरेटरों की मनमाने किराये की वसूली को रोकने के लिए सरकार ने इस सेवा को शुरू करने का फैसला लिया है। योजना अभी प्रारंभिक चरण में है और इसके संचालन के लिए पुलिस विभाग ने एचआरटीसी को भी पत्र लिखकर प्रति किलोमीटर का किराया तय करने का आग्रह किया है। योजना सिरे चढ़ते ही इसका शुभारंभ करवाकर प्रीपेड टैक्सी सेवा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आईएसबीटी से दिन और रात के समय भी बड़ी संख्या में पर्यटक तथा स्थानीय लोग देश के विभिन्न कोनों से पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों को निजी टैक्सियों के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। कई बार खासकर रात के समय टैक्सी ऑपरेटरों पर लोग मनमाने दाम वसूलने के आरोप भी लगाते हैं। वहीं पुलिस विभाग की ओर से संचालित होने वाली इस योजना में यात्रियों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी, वहीं विभाग के पास चालकों की पूरी रिकॉर्ड रहेगा। इससे यात्रियों से किसी प्रकार की बदसलूकी और सुरक्षा को लेकर होने वाली चूक को लेकर शिकायत भी की जा सकेगी।
विज्ञापन




वर्ष 2010 तक चलती थी प्रीपेड टैक्सी सेवा
राजधनी शिमला में वर्ष 2004 से वर्ष 2010 तक प्रीपेड टैक्सी सेवा लोगों को मिलती थी। एचआरटीसी इसका संचालन करता था लेकिन वर्ष 2010 में इस सेवा को बंद कर दिया गया। देश के महानगरों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह की प्रीपेड टैक्सी सेवा का संचालन सरकार की ओर से किया जाता है। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी इस सेवा को शुरू करने जा रही है। टीटीआर के एडिशनल एसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि योजना अभी प्रारंभिक चरण में है। आईएसबीटी से स्थान की उपलब्धता को लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें