जुन्गा (शिमला)। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घेरलू रसोई गैस सिलिंडरों की बुकिंग के लिए 45 दिन की अवधि तय करने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रसोई गैस न होने पर गांव में अनेक बड़े परिवारों को लकड़ी पर खाना पकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए गाड़ी लेकर कोटी जाना पड़ता है जिससे सिलिंडर दुगने रेट पर पड़ जाता है। लोगों ने गैस सिलिंडर 30 दिन बाद मुहैया करवाने की मांग की है। हिल टॉप गैस एजेंसी कोटी के मालिक मदन वर्मा ने बताया कि 45 दिन की अवधि तय होने पर बुकिंग काफी कम हो गई है जब उपयुक्त बुकिंग हो जाती है तो गाड़ी भेजकर रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाता है। संवाद