फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तानपुरे की धुनों से गूंज उठा गेयटी थियेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में शनिवार को नाद उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस उत्सव में नीलॉय अहसान ने ध्रुपद का एकल गायन प्रस्तुत किया। तानपुरे की धुनों से गेयटी थियेटर गूंज उठा जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। एकल गायन में नीलॉय ने संध्याकालीन राग के पारंपरिक आलाप, जोर और झाला खंडों के माध्यम से ध्रुपद की गहराई को व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ अपराजिता चक्रवर्ती ने तानपुरा पर संगत दी जिसकी गंभीर और निरंतर ध्वनि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन द क्लेक्टिव संस्था शिमला की ओर से किया गया। यह समूह भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को सार्थक अनुभवों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें