फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू स्पोर्ट्स मीट में एजुकेशन फैकल्टी की टीम का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल, फुटबाल और क्रिकेट के खिताबी मुकाबले जीते
विज्ञापन

महिला वर्ग में फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज की टीम बनीं उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित 5वीं इंटर-फैकल्टी स्पोर्ट्स मीट का समापन शुक्रवार को हुआ। खेल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के बीच वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, शतरंज और हैंडबाल के मुकाबले हुए।

प्रतियोगिताओं में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। वॉलीबाल के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग में फैकल्टी ऑफ लॉ और महिला वर्ग में फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज उपविजेता बनी। फुटबाल में भी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की टीम ने खिताबी मुकाबले जीते। पुरुष वर्ग में फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंस और महिला वर्ग में फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज उपविजेता रहीं। क्रिकेट में पुरुष वर्ग में फैकल्टी एजुकेशन विजेता और फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंस की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस विजेता और फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज उपविजेता रही। बैडमिंटन में दोनों वर्गों में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन ने जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंस और महिला वर्ग में फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज उपविजेता रही। बास्केटबाल प्रतियोगिता में भी फैकल्टी ऑफ एजुकेशन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन सचिव शमशेर राठौर ने बताया कि समापन अवसर पर डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रोफेसर हरिमोहन मुख्य अतिथि रहे। निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें