शिमला के खलीनी डे केयर सेंटर के 31 बुजुर्गों को हेल्प ऐज संस्था ने पिंजौर गार्डन की विशेष सैर करवाई। महापौर सुरेंद्र चौहान ने दल को रवाना किया। इस पहल से बुजुर्गों का मनोरंजन और स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हुआ।
शिमला। शहर के बुजुर्गाें को हेल्प ऐज संस्था ने शुक्रवार को पिंजौर गार्डन की सैर करवाई। खलीनी डे केयर सेंटर से 31 बुजुर्गाें का एक दल सुबह बस से पिंजौंर के लिए रवाना हुआ। सुबह 7:00 बजे महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर ने कहा कि संस्था की ओर से बुजुर्गाें की पिकनिक के लिए यह टूअर करवाया गया था। खलीनी में बुजुर्ग नागरिकों के लिए बनाए डे केयर सेंटर रोजाना दर्जनों वरिष्ठ नागरिक पहुंचते हैं। यहां इनके मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा संस्था के साथ मिलकर इनके लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, पिकनिक आदि का भी आयोजन किया जा रहा है। पहली अक्तूबर को रिज मैदान पर बुजुर्ग लोगों के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। ब्यूरो