फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज में छात्र को कुत्ते ने किया लहूलुहान

सार

शिमला के बालूगंज क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक छात्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। स्थानीय लोग नगर निगम से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। अब शहर के बालूगंज में पशु पड़ाव के पास लावारिस कुत्तों ने स्कूल जा रहे एक छात्र पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के काटने से छात्र की टांग पर गहरे घाव हो गए हैं। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय निवासी उपासना नाहर के अनुसार बालुगंज बाजार में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्ते आए दिन लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। कई बार नगर निगम को शिकायत दे चुके हैं लेकिन हमलावर कुत्तों को पकड़ा तक नहीं जा रहा है। कहा कि नगर निगम को हमलावर कुत्तों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें रेड कॉलर लगाने चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें