में पाइप टूटने से बाधित थी आपूर्ति
पानी ढोने के बाद छह मरीजों की एंडोस्कोपी की
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी के एंडोस्कोपी टेस्ट रूम में वीरवार को पानी का पाइप टूटने से आपूर्ति प्रभावित रही। इस कारण वीरवार को टेस्ट करने के लिए चमियाना से एंडोस्कोपी करने आए प्राचार्य एवं गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. बृज शर्मा और सहयोगी स्टाफ ने दूसरे वार्ड से पानी की बाल्टी लाकर छह मरीजों के टेस्ट किए।
सुबह साढ़े आठ बजे चमियाना से आए चिकित्सक डॉ. बृज शर्मा जब टेस्ट करने के लिए आए तो वहां पहले से टेस्ट की तय की गई डेट के हिसाब से मरीज पहुंच गए थे लेकिन टेस्ट रूम में पानी ही नहीं आ रहा था। इस पर डॉक्टर ने अपने स्टाफ को साथ लेकर दूसरे वार्ड से पानी लाया और ग्यारह बजे तक सभी टेस्ट कर दिए। उन्होंने पानी की सप्लाई बंद होने की जानकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और आईजीएमसी का रखरखाव करने वाले संबंधित अधिकारी को दी। पानी के पाइप को अब ठीक कर दिया है। चिकित्सक ने जिस तरह से स्वयं पानी की व्यवस्था कर मरीजों के समय पर टेस्ट किए उसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। आईजीएमसी से गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट हो जाने के बाद से विभाग के चिकित्सक तय किए गए दिनों पर आईजीएमसी में इमरजेंसी एंडोस्कोपी टेस्ट करवाने के लिए आते हैं।