फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: श्री नयना देवी जी में बनेगा देश का पहला म्यूजियम ऑफ महा शक्तिपीठ

Wed, 21 Jul 2021 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी(बिलासपुर)

सार

डॉक्टर पीसी शर्मा ने बताया कि श्री नयना देवी मंदिर में बनने वाले म्यूजियम ऑफ महा शक्तिपीठ में मंदिर के इतिहास और यहां की प्राचीन मूर्तियों के बारे में लोगों को पता चलेगा।
विज्ञापन
श्री नयना देवी मंदिर में म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉक्टर पीसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में देश के पहले म्यूजियम ऑफ महा शक्तिपीठ बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस प्रक्रिया के तहत म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉक्टर पीसी शर्मा श्री नयना देवी मंदिर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। डॉक्टर पीसी शर्मा ने बताया कि श्री नयना देवी मंदिर में बनने वाले म्यूजियम ऑफ महा शक्तिपीठ में मंदिर के इतिहास और यहां की प्राचीन मूर्तियों के बारे में लोगों को पता चलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिलाधीश पंकज राय और मंदिर न्याय के अध्यक्ष सुभाष गौतम जिस तरह से इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखा रहे हैं, उसके अनुसार निश्चित रूप में यह प्रोजेक्ट जल्द बनकर तैयार होगा। इस म्यूजियम के निर्माण के लिए लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि म्यूजियम एक बढ़िया रूप में बनकर सामने आए और यह एक हिस्टोरिकल हेरिटेज प्रोजेक्ट ऑफ इंडिया बनकर तैयार होगा। इस म्यूजियम में 7 सेक्शन होंगे, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्ट्री ऑफ शक्तिपीठ आर्किटेक्ट हेरिटेज जिसमें ओल्ड स्ट्रक्चर जो हमारे मंदिरों में बने हैं, उनके बारे में जानकारी मिलेगी।

मंदिर की मूर्तियां किस शैली और स्टोन से बनी हैं, और किन कारीगरों ने बनाई हैं, इसके बारे में भी जानकारी मिलेगी। इससे मूर्तियां बनाने वाले उन कारीगरों या उनके परिवारों को भी प्रमोट किया सकेगा। पुजारी वर्ग या स्थानीय लोगों जिनके पास जो भी प्राचीन मंदिरों से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएं हैं, उन्हें भी संग्रहालय में रखा जाएगा। मां नयना के इतिहास के बारे में संस्कृत, हिंदी या पंजाबी में जो भी संरचनाएं की गई हैं, उन सबको इकट्ठा करके यहां प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि विदेशों से भी शोधकर्ता इन पर शोध कर सकें। डॉक्टर पीसी शर्मा ने मां नयना देवी के दर्शन भी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें