शिमला। राजधानी के मालरोड के पास स्थित गुरुद्वारा चिनार साहिब में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगत ने गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 से 7:15 बजे तक श्री रहरास साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद शाम 7:15 से 7:45 बजे तक गुरमत कक्षा के बच्चों ने आरती प्रस्तुत की। इसके बाद विभिन्न रागियों और कीर्तनकारों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। शाम 7:45 से 7:55 बजे तक करनवीर सिंह, 7:55 से 8:05 बजे तक छत्तरजीत सिंह और 8:05 से 8:15 बजे तक भाई नीरज ग्रोवर ने धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं शाम 8:15 से 9 बजे तक अमनप्रीत सिंह संजौली वाले ने गुरबाणी कीर्तन किया। कार्यक्रम के समापन पर अरदास की गई। इसके बाद संगत के लिए गुरु का लंगर बरताया गया।