शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में लैंडस्केप चित्रों की खूब बिक्री हुई। इन चित्रों में मुख्य रूप से प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया था जो दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। प्रदर्शनी में कलाकार रजत ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रकृति की खूबसूरती, उसके विविध रंगों और आध्यात्मिक अनुभूतियों को कैनवास पर जीवंत करने का प्रयास किया। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में दो कलाकारों की करीब 60 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इनकी कीमत 2,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक थी। संवाद