शिमला। डीडीयू अस्पताल के एक्स-रे फ्लोर पर बने वॉशरूम की हालत खस्ता हो गई है। वॉशरूम में न तो नलके हैं और न ही सफाई का कोई इंतजाम। पहले जो नल लगे थे, वह टूट गए हैं लेकिन उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि वॉशरूम के नलके करीब तीन साल पहले टूट गए थे। इसके बाद कई बार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वॉशरूम के सिंक में पानी इधर-उधर बिखर रहा है और कई जगह फर्श पर पानी जमा है। दीवार पर लगी पानी बर्बाद न करें की चेतावनी भी आधी मिट चुकी है।