फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तंगरोटी में हैंडपंप लगाने आए वाहन के कंप्रेसर में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Thu, 13 Jun 2024 04:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , योल (कांगड़ा)

सार

अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी धर्मशाला कर्मचंद ने
 बताया कि विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू कर करीब 35 लाख रुपये की
 संपत्ति को बचाया है।
विज्ञापन
कंप्रेसर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विकास खंड धर्मशाला के तहत आती तंगरोटी पंचायत में बुधवार रात हैंडपंप की वोरिंग करते समय वाहन के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हैंडपंप एक निजी घर में लगाया जा रहा था। समीपवर्ती घर के दर्शन लाल ने बताया कि आग रात करीब 8:30 लगी। जब वह अपने घर से बाहर आया तो डीजल पूरे परिसर में फैल चुका था। इस पर उन्होंने लोगों को आवाजें लगानी शुरू कीं। मौके पर पहुंचीं पंचायत प्रधान शारदा देवी ने अग्निशमन विभाग धर्मशाला को सूचित किया।

विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर समीप के घरों को बचा लिया। पुलिस चौकी योल की टीम ने मौके पर जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी धर्मशाला कर्मचंद ने बताया कि विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू कर करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया है। इसके अलावा इस आगजनी से चार लाख रुपये तक का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस आग को लगने का कारण वाहन में अत्याधिक गर्मी होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें