शिमला। बरसात के दौरान पेयजल टैंकों में जमी गाद हटाने का काम शुरू हो गया है। पेयजल कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार को नॉल्जवुड टैंक की सफाई की। कंपनी के अनुसार हर छह माह में जल भंडारण टैंकों की सफाई की जाती है। बरसात के दौरान कई बार मटमैला पानी टैंकों में पहुंचता है। ऐसे में लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिले, इसीलिए सभी टैंकों की सफाई करवाई जा रही है। आने वाले दिनों में शहर के बाकी वार्डाें में बने टैंक भी साफ किए जाएंगे। इससे पहले कंपनी रिज मैदान टैंक की सफाई भी करवा चुकी है। ब्यूरो