फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्लब ने मैहली में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए इनर व्हील क्लब शिमला ने मैहली स्थित सीजीपीएस राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को स्वच्छता एवं हाइजीन ड्राइव का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला और पूर्व अध्यक्ष निरुपमा चौधरी के नेतृत्व में क्लब सदस्यों, शिक्षकों तथा छात्रों ने स्कूल परिसर तथा आसपास की गलियों से प्लास्टिक कचरा साफ किया। क्लब की ओर से नमिता नाग ने स्कूल को टाट पट्टी और मैट दान किए। सदस्य नेहा शर्मा के सहयोग से 172 छात्रों को किताबें, कॉपी और स्टेशनरी किट वितरित की गई। इस दौरान सफाई के अलावा एक इंटरैक्टिव सेशन भी रखा गया जिसमें सही तरीके से हाथ धोना, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें