शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्राकृतिक आपदा के दौरान सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मदद करने वालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार से विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ह्यूमेनिटेरियन एक्शन स्कूल फॉर फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण में आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान की पहचान करना, बचाव उपकरणों का इस्तेमाल करना, प्राथमिक चिकित्सा, राहत और पुनर्वास की जानकारी दी जाएगी। गृह रक्षक, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं की महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने कहा कि आपदा के शुरुआती समय में प्रथम उत्तरदाता की भूमिका सबसे अहम होती है। संवाद