शिमला। शहर की तीन संस्थाओं ने मिलकर 16 वर्षीय बच्चे की आंख की रोशनी बचाने का एक सराहनीय काम किया है। किन्नौर के गांव प्लिंगी निवासी प्रताप साइकिल चलाते समय 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया था। बच्चे को डेंटल कॉलेज शिमला में भर्ती किया गया। बच्चे के बाएं गाल की हड्डी (ऑर्बिटो-जाइगोमैटिको-मैक्सिलरी) में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया। उपचार में देरी होती तो उसकी बाई आंख की दृष्टि पूरी तरह से खो सकती थी। रोटरी, इनरव्हील और रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस संस्था ने मिलकर बच्चे के उपचार के लिए 24 हजार रुपये की मदद दी जिसके बाद बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ। डॉ. मुनीश साहोरे के नेतृत्व में रोटरैक्टर हेमांग वैद्य (जीडीसी) ने बच्चे का ऑपरेशन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष करण बंबा, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मा, इनर व्हील क्लब शिमला की अध्यक्ष निर्मला चौधरी, सचिव वंदना सूद, रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष पूजा गोयल, कार्यकारी सचिव शिवानी ठाकुर डोगर और रोटरैक्टर हेमंत मौजूद रहे। संवाद