शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शनिवार को समरहिल क्षेत्र में एक पौधा मां के नाम रोपा। पौध रोपण के इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रो. अजय कुमार अत्री, विभागाध्यक्ष डाॅ. चमन लाल, डाॅ. युद्धवीर, डाॅ. कनिका हांडा और विद्यार्थयों ने भाग लिया। डाॅ. चमन लाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। प्रो. अजय कुमार अत्री ने भी पर्यावरण सरंक्षण पर छात्र-छात्राओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो