फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल के जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जिला शिमला के समरहिल में एक 29 वर्ष के युवक का शव संदिग्ध हालात में जंगल में फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समरहिल के जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। शोभित ठाकुर (29) निवासी सांगटी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि रविवार सुबह युवक घर से नाश्ता करके निकला था लेकिन शाम को नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो उन्होंने मामले की सूचना समरहिल चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। मंगलवार सुबह के समय लोअर सांगटी के पास सड़क से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ में कपड़े के बनाए फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन ने टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डीएसपी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई है। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले में आत्महत्या से जोड़कर देख रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मंगलवार दोपहर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें