फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस पाठशाला की टीम ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते 22 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान, सात गोल्ड मेडल शामिल
विज्ञापन

नाविया ने दो और आरूही शाही ने जीते दो स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता में 162 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चंडीगढ़ ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 22 पदक जीते हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता 25 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित इनडोर स्केटिंग रिंक में आयोजित की गई। फिट इंडिया और खेलो इंडिया पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के 162 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में नाविया वर्मा ने 300 मीटर और 500 मीटर की रेस में दो स्वर्ण पदक जीते। आरूही शाही ने भी दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इवाना सिंह ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, अनैशा ठाकुर ने दो रजत जबकि अन्वेषा शर्मा ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया सकीना ने 300 मीटर की रेस में कांस्य और चेतना सूद ने 500 मीटर की रेस में कांस्य पदक हासिल किया। आरूही कटोच ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग में समक्ष बरोटा ने दो स्वर्ण पदक जीते। आयान रियक्टा और अव्यान जड़ियाक ने दो-दो रजत पदक हासिल किए, जबकि आयुष्मान आनंद ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन गगन नसराली, इंदर पाल, पंकज प्रभाकर, पंकज चौरसिया और नवनीत सिंह ने भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप (बीएसएमजी) के सहयोग से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें