फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रभावितों के लिए दी राशि वरदान : बलदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता आपदा पर कर रहे हैं राजनीति
विज्ञापन

सरकार की ओर से भाजपा नेताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राज्य शहरी परिवहन बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक बलदेव ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को दी राहत राशि मकान के पुनर्निर्माण के लिए वरदान साबित होगी। सीएम ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7 लाख में से 4-4 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से जो वादा किया था उसे पूरा किया है। अब प्रभावित लोग अपने आशियाने का निर्माण कर सकेंगे।
विज्ञापन


बलदेव ठाकुर ने कहा कि आपदा के चलते प्रदेश का बुनियादी ढांचा बुरी तरह ध्वस्त हुआ है हजारों परिवार उजड़ गए और सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मैदान में डटे रहें। प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई लेकिन भाजपा के नेता इस पर भी राजनीति करते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। हिमाचल आकर उन्होंने 1500 करोड़ रुपये देने का वादा किया था लेकिन अभी तक केंद्र सरकार से आपदा को लेकर कुछ नहीं मिला है। प्रदेश सरकार स्वयं प्रभावितों को राहत राशि प्रदान कर रही है। भाजपा के नेता इस पर भी राजनीति करने में पीछे नहीं हट रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि हिमाचल सरकार व्यवस्था को पटरी पर ला रही है। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए हिमाचल को करोड़ों के कर्जों में डूबो दिया। सुक्खू सरकार उसे उभारने में लगी है। हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें