शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस के मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने तहसील कुपवी के मोहन सिंह को जमानत पर रिहा करने से इनकार किया है। यह मामला 3 अप्रैल 2024 को कुपवी थाना क्षेत्र में दर्ज है। पुलिस टीम ने धार स्थित आरोपी मोहन लाल के घर से 7.687 किलोग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद से आरोपी न्यायिक हिरासत पर जेल में बंद है। संवाद