शिमला। ललित कला अकादमी नई दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय केंद्र शिमला के तहत हिमाचल और उत्तराखंड के आठ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। यह विद्यार्थी गेयटी थियेटर में स्थित ललित कला हॉल में एक वर्ष तक अपनी चित्रकला की प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। यह लाइव चित्रकारी के साथ चित्रकला सीखने वाले इच्छुक लोगों को चित्र बनान भी सिखाएंगे। ललित कला अकादमी नई दिल्ली की ओर से अपने क्षेत्रीय केंद्रों और उपकेंद्रों पर समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड की प्रज्ञा शाह, शानू शर्मा, दिव्या गुप्ता, सुगम गौर, श्रेया रावत और हिमाचल प्रदेश से सचिन कुमार मेहता शामिल हैं। संवाद