शिमला। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान दिल्ली में वीरवार से शुरू हो रहे शहरी निकाय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रवाना हो गए। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से करवाए जा रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन में शहरी निकायों को मजबूत करने से जुड़े विषय पर चर्चा होगी। शिमला, सोलन, धर्मशाला समेत देश भर के शहरी निकायों के सैकड़ों प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन लोकसभा सांसदों समेत कई विशेषज्ञ संबोधन देंगे। ब्यूरो