फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी में 133 इको टास्क फोर्स ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कुफरी में 133 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल डोगरा ने वीरवार को सामुदायिक पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 500 पौधे रोपे गए। यह पहल वन महोत्सव 2026 और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के शताब्दी वर्ष पर की गई। अभियान का नाम एक पेड़ स्वास्थ्य के नाम था। इसका उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सामुदायिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना था। मिलिट्री हॉस्पिटल शिमला के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नागराजा एन और मैट्रन-इन-चार्ज लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति सुखपाल ने अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को सामुदायिक स्वास्थ्य से जोड़ने का संदेश दिया। इस प्रयास से हिमाचल प्रदेश को अधिक हरित, स्वस्थ और टिकाऊ बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता मजबूत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें