फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जनेडघाट में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। बीपीएल परिवारों से सीधे संवाद कार्यक्रम के तहत जुन्गा तहसील के पंचायत मुख्यालय जनेडघाट में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जुन्गा क्षेत्र की दस पंचायतों के 250 बीपीएल परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया ने की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के माध्यम से बीपीएल परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ पात्र परिवारों को मिल रहा है। तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंचायत जनेडघाट की प्रधान शुचिता आनंद, पंचायत पीरन की प्रधान निशा देवी, पंचायत बलोग के प्रधान मनोहर कुमार, पंचायत सचिव राजीव ठाकुर सहित अन्य पंचायतों के सचिव एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें