फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को 10 फीट लंबे अजगर ने जकड़ा, ऐसे बचाई जान

Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
अजगर कुड़ेदान में बंद करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊना जिले के दियोली गांव में दस फीट लंबे अजगर ने एक युवक को जकड़ लिया। गनीमत रही कि उसने कड़ी मशक्कत के बाद खुद को अजगर से मुक्त करा लिया। हुआ यूं कि पंकज मनकोटिया खेत में पानी लगा रहे थे।

विज्ञापन


पंकज के अनुसार पानी छोड़ने के बाद भी खेतों में पानी नहीं जा रहा था। युवक ने पाइप में कुछ फंसे होने की आशंका से पाइप देखने के लिए पानी की डिग्गी में छलांग लगा दी। वहां माजरा कुछ और ही था।  लगभग 10 फीट लंबा अजगर पानी में कुंडली जमाए बैठा था।

विज्ञापन

युवक ने अजगर से खुद को ऐसे किया आजाद

अजगर ने युवक को भी अपनी कुंडली में जकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक ने कुछ ही मिनट में कड़ी मशक्कत के बाद खुद को आजाद करवा कर शोर मचाया। अजगर की खबर गांव में फैलते ही युवा घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।

किसी प्रकार गांव के युवकों ने अजगर को कूड़ेदान में कैद कर हिमाचल और पंजाब बॉर्डर पर छोड़ दिया। हालांकि, इस घटना से कोई जख्मी नहीं हुआ। गांव के युवक रूबी जसवाल ने बताया कि अजगर ने पकड़े जाने के बाद दो गीदड़ों को भी अपने मुंह से उगल दिया। बहरहाल, इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें