फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी मेडिकल इंटरव्यू का परिणाम घोषित, देखें यहां

Tue, 21 Jul 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने टीजीटी मेडिकल ओबीसी कैटेगरी के बीस पदों को भरने के लिए लिए साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पांच उम्मीदवार सफल हुए हैं। पंद्रह पद खाली रहे गए हैं।
विज्ञापन


अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले इन पदों के लिए इसी वर्ष फरवरी-मार्च माह में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद 22 आवेदन सही पाए गए। इनके लिए 16 जून के लिए साक्षात्कार हुए।

बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि अकेडमिक और प्रोफेशनल एजूकेशन और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया। ओबीसी आईआरडीपी के 12 पदों और ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के लिए आरक्षित 3 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी न मिलने से कुल 15 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन


रोलनंबर 393209 रेखा कौंडल, 393216 रुचि देवी, 393217 नरेश कुमार, 393220 प्रोमिला सैणी और रोलनंबर 393221 संजीव कुमार का टीजीटी मेडिकल के पदों के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें