फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल टेट की परीक्षा में फेरबदल, देखें

Thu, 28 Jan 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के हजारों बेरोजगार शिक्षकों को राहत प्रदान की है। बोर्ड की 13 फरवरी से शुरू होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा में फेरबदल किया गया है। बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार 21 फरवरी को होने वाली टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल की परीक्षा अब 28 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह फैसला बेरोजगार शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया है। इससे पूर्व बोर्ड ने शेड्यूल जारी करके 21 फरवरी को टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल स्टेट टेट की तिथि की घोषणा की थी, जबकि 21 फरवरी को ही सेंटर टेट की घोषणा सीबीएसई ने पहले की कर रखी थी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के शेड्यूल जारी होने से हजारों परीक्षार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक गई थी। एक ही तिथि को दो परीक्षाएं दे पाना संभव नहीं था। इसलिए प्रदेश के युवाओं ने बोर्ड से मांग करके 21 फरवरी को होने वाले टेट में फेरबदल की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने वाले टेट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसमें 21 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 28 को होगी, जबकि शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें