ग्रीष्मकालीन स्कूलों का संभावित शेड्यूल
गर्मियों की 15 से 20 और मानसून की 20 से 25 छुट्टियां जिला उपायुक्त स्वयं मौसम की स्थिति को देखते हुए तय करेंगे। जिला उपायुक्तों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि कुल छुट्टियों की संख्या 40 से अधिक न हो। सर्दियों की सात छुट्टियां भी इन स्कूलों में जिला उपायुक्त ही मौसम को देखते हुए करेंगे। इन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम निकलने के बाद पहली अप्रैल से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। यहां दिवाली की छुट्टियां पहले की तरह पांच ही रहेंगे। दो छुट्टियां दिवाली से पहले और दो बाद में मिलेंगी। कुल्लू जिला के स्कूलों में दशहरे के बाद पांच छुट्टियां दी जाएंगी।
शीतकालीन स्कूलों की छुट्टियों पहले जैसी
प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में एक जनवरी से 11 फरवरी तक सर्दियों की छुट्टियां दी जाएंगी। मानसून की सात छुट्टियां यहां भी जिला उपायुक्त मौसम को देखते हुए तय करेंगे। दिवाली की छुट्टियां इन स्कूलों में तीन दिन की रहेंगी। दो छुट्टियां दिवाली से पहले और एक बाद में दी जाएगी।