प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 जून को दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) के लिए हुए कॉमन एंट्रेंस की अस्थायी उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 जून को दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) के लिए हुए कॉमन एंट्रेंस की अस्थायी उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी 30 जून तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अलावा अन्य से प्रमाणीकृत तथ्यों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से डीएलएड की परीक्षा में 13 हजार के करीब अभ्यर्थी बैठे थे। बोर्ड की ओर से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अस्थाई उत्तर कुंजी को सीरिज ए, बी, सी और डी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो अपनी आपत्तियां 30 जून तक दर्ज कराएं। 30 के बाद मौखिक या लिखित आपत्ति पर बोर्ड विचार नहीं करेगा।