शिमला। सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को यह बताना था कि तनाव क्या है और किस तरह से हम इससे बच सकते हैं। कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं संसाधन व्यक्ति के तौर पर डॉ. शिवानी शर्मा और डॉ. राकेश सचदेवा ने शिरकत की। कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के 55 शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या विधुप्रिया चक्रवर्ती ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में सभी मृतकों को याद करके दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेंट थॉमस स्कूल की एसटीएन्सी अंशुल शर्मा और डॉ. शिवानी शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद