शिमला। शैमरॉक बटरकप्स स्कूल खलीनी में शनिवार को ग्रैंड पेरेंटस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी ने भाग लिया। इस दौरान ग्रैंड पेरेंटस और छात्रों के लिए तंबोला, डांस, कप्पल डांस जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेक सिंह को ग्रैंड किंग और नीलम ठाकुर को ग्रैंड क्वीन का खिताब दिया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि का खिताब भरत भूषण पामा और अनुराधा पामा को दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोन विद्यालय की प्रधानाचार्या उमंग बांगा की अध्यक्षता में किया। संवाद