फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक घोटाला: संपत्ति नीलाम करने से पहले सीआईडी की अनुमति जरूरी

Mon, 22 Jul 2019 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

4300 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले में संपत्ति कुर्क करने के आदेश मिलने के बाद अब सीआईडी ने डीसी सिरमौर को संपत्ति नीलामी से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्रा (एनओसी) लेने के लिए पत्र लिख दिया है। दरअसल, पांवटा स्थित कंपनी की जमीन व फैक्ट्री के जरिये कई संस्थाएं रिकवरी के लिए प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


मामला हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है और आबकारी एवं कराधान विभाग से लेकर आयकर व कई अन्य निजी वित्तीय संस्थाएं व बैंक संपत्तियों पर दावा कर चुके हैं। चूंकि सत्र न्यायालय ने सीआईडी को कुर्की के आदेश दे दिए हैं, ऐसे में अब वह सरकारी संपत्ति हो गई है। इसीलिए सीआईडी ने डीसी को पत्र लिखकर बता दिया है कि उनसे संपर्क किए बिना किसी भी संपत्ति की नीलामी न की जाए। 

उल्लेखनीय है कि मामले में अब तक सीआईडी की जांच में 19 लोगों के नाम घोटाले में सामने आ चुके हैं। इनमें आबकारी एवं कराधान विभाग के नौ अधिकारी और कर्मचारी भी हैं। इसके अलावा मामले की जांच में अभी भी तीन से चार लोगों का नाम और सामने आने की संभावना है। जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी के प्रभारी व एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने बताया कि अब तक की जांच में कुल 22 लोगों के नाम सामने आए हैं जिनमें से नौ मुलाजिम हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आधा दर्जन और लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि कई अफसरों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी मांगी गई है, जिसके आने के बाद उनके खिलाफ भी कोर्ट में कार्रवाई में आसानी रहेगी। वहीं, मुख्य आरोपी राकेश कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। संभव है कि इस महीने में ही उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें