फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक घोटाला : सरकारी नुकसान पूरा करने को जमीनें कब्जे में लेने की तैयारी

Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 43 सौ करोड़ के टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी के बाद अब राजस्व विभाग ने भी टेक्नोमैक कंपनी के प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। घोटाले की जांच कर रही सीआईडी से मिली जानकारी के आधार पर राजस्व विभाग ने अब कंपनी व उसके प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के नाम दर्ज जमीनों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोशिश की जा रही है कि उन जमीनों को चिह्नित कर अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। दरअसल, सीआईडी जांच में यह बात सामने आई है कि कंपनी प्रबंधन ने सिरमौर में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी है। इसी जानकारी को सीआईडी ने राजस्व विभाग से साझा किया था।

इसके बाद अब ग्राम पंचायतों में जमीनों के सौदों की जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि उनको कब्जे में लेकर राजस्व की भरपाई की जा सके। सूत्रों की मानें तो सीआईडी कंपनी के एमडी राकेश शर्मा पर हर तरह का दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। सीआईडी ने पहले ही उसका पासपोर्ट निरस्त करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय से लगातार संपर्क कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि एमडी के अलावा कंपनी से जुड़े कई अन्य अधिकारियों को भी जांच एजेंसी गिरफ्त में लेने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें