फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक का एमडी बिजली बिल गड़बड़झाले में भी भगोड़ा घोषित

Wed, 28 Aug 2019 08:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

4300 करोड़ के बहुचर्चित इंडियन टेक्नोमैक घोटाले का मुख्य आरोपी और कंपनी का एमडी राकेश शर्मा बिजली बिल से संबंधित फर्जी आरटीजीएस मामले में भी भगोड़ा घोषित हो गया है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान मंगलवार को विशेष अदालत के न्यायाधीश जसवंत सिंह ने कंपनी के एमडी को पीओ घोषित कर दिया। आरोपी एमडी के खिलाफ ओपन डेटेड वारंट भी जारी किया है। 

ओपन डेटेड वारंट के तहत जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक इसे वैध माना जाएगा। लिहाजा, उसे कभी भी किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि कर चोरी एवं कर्ज मामले में टेक्नोमैक कंपनी का मुख्य आरोपी अभी अंडर ग्राउंड है। इससे पहले कर घोटाले के मामले में विशेष अदालत से राकेश शर्मा को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


उप जिला न्यायवादी एकलव्य ने बताया कि 27 अगस्त की सुनवाई में विशेष अदालत ने फर्जी आरटीजीएस मामले में मुख्य आरोपी राकेश शर्मा को उद्घोषित अपराधी घोषित किया है। अब 16 सितंबर को विशेष अदालत कर चोरी मामले की सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें