फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट थॉमस स्कूल में टेक्नो फेस्ट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट थॉमस स्कूल में बुधवार को विश्व रोबोटिक्स दिवस पर टेक्नो फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। इस फेस्ट में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के यूआईटी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलवीर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों के बनाए रोबोटिक्स और एआई तकनीक से बने मॉडल स्मार्ट लॉक, स्मार्ट फैन, ऑटो पॉट, थ्री डी पेन, थ्री डी प्रिंटर, डिस्कवरिंग मोशन, पिक एंड प्लेस रोबोट, बेसिक कार और ट्रक के मॉडल देखे और उनके बारे में जाना। उप-प्रधानाचार्या शैरन नंदा ने कहा कि इससे पहले स्कूल में स्टेमरोबो लांच किया था और तकनीक के मामले में सेंट थॉमस सबसे आगे रहने वाला स्कूल बना था। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें