शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश के स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट के चार मैच खेले गए। इसमें मंडी, डीएचएस और एचएमओए की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मंडी अस्पताल और आईजीएमसी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मंडी की टीम विजेता रही। दूसरे मुकाबले में डीएचएस ने ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम को हराया। वहीं, तीसरे मुकाबले में एचएमओए ने परिमहल की टीम को हराया। प्रतियोगिता कोर्डिनेंटर अंकिता वर्मा ने बताया कि मंडी अस्पताल और एचएमओए की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।