शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 100 रोबोटिक सर्जरी पूरी होने पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। यह सुविधा पांच माह में दी गई है। सर्जरी और स्त्री रोग विशेषज्ञ को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी अस्पताल में इस प्रकार से रोबोटिक सर्जरी की जाएगी। इस दौरान सर्जरी सर्जरी विभगाध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन, डाॅ. विपिन कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आर ज्योति महाजन समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। ब्यूरो