फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: साल में दो बार से अधिक प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं जा सकेंगे शिक्षक, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Wed, 05 Jul 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक साल में दो बार से अधिक प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं जा सकेंगे। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क देते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक साल में दो बार से अधिक प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं जा सकेंगे। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क देते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। बिना विभागीय मंजूरी के प्रशिक्षण के लिए जाने पर भी रोक लगा ही है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि कई शिक्षक लगातार प्रशिक्षण पर जाते हैं।

विज्ञापन


इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई शिक्षक बिना मंजूरी लिए भी कई-कई दिनों के प्रशिक्षण को जाते हैं। ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए निदेशालय को यह फरमान जारी करना पड़ गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अनुपालन ना करने या उसमें कोताही बरतने पर जवाब तलबी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें