फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी शिक्षकों ने सरकार को दिया 30 जून तक का अल्टीमेटम

Mon, 19 Jun 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सैकड़ों सीएंडवी शिक्षकों ने सरकार को मांगे मानने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार 30 जून तक उनकी मांगों को नहीं मानती तो 3 जुलाई को वह शिक्षा निदेशालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एडं वी अध्यापक संघ के बैन तले हाल ही में 10 जून को कुल्लू में संघ की बैठक हुई थ जिसमें प्रमुख 8 मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें नये स्तरोन्नत माध्यमिक स्कूलों में कला अध्यापक व शारीरिक शिक्षकों के पदों की स्वीकृति दिए जाने,

विभाग द्वारा जारी 10 सितंबर 2015 की अधिंसूचना को रद्द करने, माध्यमिक स्कूलों में नियमित प्रशिक्षित स्नातकया वरिष्ठ सी एंड वी अध्यापकों को ही प्रभारी बनाने, सीएंडवी अध्यापकों को 20 वर्ष के बाद मिलने वाली दो विशेष वेतन वृद्धियों को 10 या 15 वर्षों के सेवाकाल के बाद देने, स्थानांतरण नीति में संशोधन कर स्थानांतरण कोटा 15 प्रतिशत करने तथा समय अवधि 13 वर्ष से घटा कर 5 वर्ष करना शामिल है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि संघ इन सभी मांगों को तीन वर्षों से विभाग व सरकार के समक्ष लगातार उठाता रहा है लेकिन आजतक केवल आश्वासन ही मिलते रहे । कहा कि अगर 30 जून से पहले इन सभी मांगों पर सरकार व शिक्षा विभाग कोई निर्णय नही लेता है तो संघ मजबूरन 3 जुलाई को शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें