फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में 13वें दिन भी शिक्षकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर हपुटवा का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। हपुटवा सचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक जवाबदेही और पारदर्शिता के पक्ष में हैं, लेकिन इसके नाम पर विश्वविद्यालय की स्वायत्तता कमजोर नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय वर्षों की शिक्षा और शोध परंपरा से बनी संस्था है। प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने कहा कि 56 वर्षों में विश्वविद्यालय ने शिक्षा और शोध में योगदान दिया है। संयुक्त सचिव डॉ. अंजलि शर्मा ने कहा कि स्वायत्तता शिक्षण, शोध और निर्णय लेने की स्वतंत्रता से जुड़ी है। अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास ने कहा कि अभियान विश्वविद्यालय की गरिमा की रक्षा के लिए जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें