फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिक्षकों ने सीखा छोटे बच्चों को पढ़ाने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के लालपानी स्कूल में प्री-प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षा खंड शिमला के 80 शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिक्षकों के लिए खेल और गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दूसरे दिन डाइट के कोऑर्डिनेटर मोहन शर्मा बतौर रिसोर्स पर्सन प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिक्षकों को शिविर में 3 से 6 साल के आयु वर्ग के बच्चों को प्री-प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर का दूसरा बैच है। इससे पहले लालपानी स्कूल में ही शिक्षा खंड कसुम्पटी के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया है। यह शिविर पांच दिन तक चलेगा। इस बैच में मोहन शर्मा के साथ राहुल पॉल, अमृता और मनु शर्मा शिक्षकों प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें