फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी से न जोड़ें नर्सरी की कक्षाएं
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में बेरोजगार प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने बुधवार को बैठककर सरकार से नर्सरी और केजी की कक्षाएं आंगनबाड़ी के साथ न जोड़ने का आग्रह किया। संघ की अध्यक्ष शीला शर्मा ने बताया कि नर्सरी और केजी की कक्षाएं स्कूलों में ही लगनी चाहिए। इससे प्रशिक्षित नर्सरी शिक्षिकाओं को रोजगार भी मिलेगा। शीला शर्मा ने बताया कि यदि प्री नर्सरी कक्षाएं शुरू कर दी हैं तो एनटीटी की अध्यापिका को क्यों हटाया जा रहा है? संघ 10 सालों से रोजगार के लिए लड़ाई लड़ रही है। संघ ने प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजा और कहा कि अगर मांगों को नहीं माना तो प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ऊषा शर्मा, कोषाध्यक्ष सपना और सचिव कामिनी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें