शिमला। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से मानसिक चिकित्सालय एवं पुनर्वास केंद्र में जाकर रोगियों को ध्यान, प्राणायाम और योगासन की क्रियाएं सिखाईं। वहीं फल और मिठाइयां भी बांटी। राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों और वृद्धाश्रम में जाकर लोगों को पूजा शर्मा और बलवंत ठाकुर ने भिस्त्रका प्राणायाम करवाया। इसके बाद मिठाइयां बांटी। संवाद