धर्मगुरु दलाईलामा से मिले तकलुंग चेतुल रिंपोछे
- फोटो : संवाद
तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिंपोछे के चौथे पुनरावतार नवांग ताशी राप्टेन ने वीरवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों सहित धर्मगुरु का आशीर्वाद लिया। हाल ही में तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिंपोछे के चौथे पुनरावतार नवांग ताशी राप्टेन को स्कूल के प्रमुख की पदवी दी गई थी। लाहौल-स्पीति के ताबो में सेरकोंग पब्लिक स्कूल के चार साल सात महीने और 12 दिन के नर्सरी कक्षा के छात्र ताशी को औपचारिक तौर पर गुरु बनाया गया। ताशी का जन्म 16 अप्रैल, 2018 को हुआ है।