फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: राम लोक मंदिर में किया 51 लाख नाग मंत्रों का जाप, 41 दिन चला महायज्ञ

Thu, 15 Dec 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ की गुरुवार को पूर्ण आहुति हो गई। यज्ञ में 51 लाख नाग मंत्रों और 13 करोड़ रामनाम का जाप किया गया। 
विज्ञापन
रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कंडाघाट स्थित राम लोक मंदिर में 41 दिवसीय अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। इस यज्ञ के माध्यम से 51 लाख नाग मंत्रों के जाप से पृथ्वी के समस्त नाग देवताओं को प्रसन्न किया गया, साथ ही 13 करोड़ राम नाम का जाप भी किया गया। रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ की गुरुवार को पूर्ण आहुति हो गई।

विज्ञापन


यज्ञ में 51 लाख नाग मंत्रों और 13 करोड़ रामनाम का जाप किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार के गठन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, संजय दत्त, नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का कार्यकाल भी सराहनीय रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें