फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नो एंट्री में बाइक ले जाने पर 20 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। टुटू-पावर हाउस मार्ग पर नो एंट्री में बाइक ले जाने पर पुलिस ने 20,000 रुपये चालान काटा है। इस मार्ग रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही वन वे रहती है यानि वाहन पावर हाउस से टुटू की ओर जा सकते हैं लेकिन टुटू से पावर हाउस की ओर नहीं जा सकते। वहीं बुधवार सुबह 8:15 बजे के करीब बाइक सवार टुटू से पावर हाउस की ओर चला गया। पुलिस ने वाहन को पकड़कर नियमों की अवहेलना करने पर उसका 20,000 रुपये का चालान काटा है बाइक सवार पंकज ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि इतना महंगा चालान काटना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें